Breaking






Mar 13, 2023

क्षेत्राधिकारी विनय सिंह को एसपी ने सौंपा अहम दायित्व


 गोण्डा - अभी हाल ही में करनैलगंज सर्किल से स्थानांतरित हुए पुलिस उपाधीक्षक विनय सिंह को पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। विनय सिंह अब क्षेत्राधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के दायित्वों का निर्वहन करते हुए निम्नलिखित थानों एवं शाखाओं का पर्यवेक्षण भी करेंगे। जिसमे महिला थाना

• ए०एच०टी०यू०

• महिला सम्बन्धी अपराध का

अनुश्रवण (महिला हेल्पडेस्क) •महिला सहायता प्रकोष्ठ (परामर्श केन्द्र)• महिला सम्मान कोष (आर्थिक सहायता ) महिला आयोग एवं महिला एवं बाल

सुरक्षा संगठन का कार्य शामिल है। उक्त के अतिरिक्त  समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्यों / दायित्वों का समयबद्ध अनुपालन करना होगा तथा अपने अपने सर्किल के थानों के अन्तर्गत पंजीकृत होने वाले अपराधों के पर्यवेक्षण एवं अपराध तथा अपराधियों पर  नियंत्रण व कानून व्यवस्था सुदृढ बनाये रखने की भी जिम्मेदारी दी गई है। इसी के साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक द्वारा लिंक अधिकारी नामित किया गया है। जिसके तहत क्षेत्राधिकारी नगर के लिंक अधिकारी क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज होगें तथा क्षेत्राधिकारी सदर एवं क्षेत्राधिकारी मनकापुर आपस में एक-दूसरे के लिंक अधिकारी व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज तथा क्षेत्राधिकारी तरबगंज आपस में एक-दूसरे के लिंक अधिकारी होंगे। क्षेत्राधिकारी लाइन के लिंक अधिकारी क्षेत्राधिकारी मनकापुर होंगे।

No comments: