Breaking






Feb 13, 2023

बस्ती में पड़ोस युवा संसद का आयोजन

बस्ती। में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में पड़ोस युवा संसद का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सम्पन्न हुआ। अतिथि देवोभव पर केन्द्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजकीय कन्या इण्टर कालेज, बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज की छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी।   

           मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि भारत को जी-20 के अध्यक्षता करने का अवसर मिला है। यह बड़ी उपलब्धि है। आज विश्व कोराना काल के बाद यूक्रेन युद्ध आदि से उत्पन्न परिस्थितियों का सामना कर रहा है। ऐसे में बुद्ध की धरती भारत को जी-20 की अध्यक्षता करने का जो सौभाग्य मिला है। निश्चित रूप से इससे दुनियां में विश्व शान्ति की स्थापना और औद्योगिक विकास की दिशा में नये आयाम विकसित होंगे।

पड़ोस युवा संसद में हिस्सा ले रहे युवाओें का आवाहन किया कि वे जी-20 के सम्बन्ध में अपने आसपास चर्चा करें और अनुकूल वातावरण सृजन में योगदान दें। नेहरू युवा मण्डल के युवाओं में खेल कूद का किट वितरित करते हुए कहा कि उनका संकल्प है कि बस्ती के खिलाड़ी विश्व स्‍तरीय प्रतिस्पर्धाओं में स्थान बनाए।  

नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव ने कहा कि इस वर्ष का पड़ोस युवा संसद जी-20 पर आधारित है और मोटे अनाज की खेती को विस्तार दिए जाने के सम्बन्ध में भी नेहरू युवा केन्द्र युवा मण्डलों के पदाधिकारी, सदस्य किसानों को जागरूक कर रहे हैं। कहा कि जीवन में मोटे अनाज की वापसी से अनेक स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का भी समाधान होगा।  

सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश प्रसाद शुक्ल, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक बीएन सिंह, विधायक प्रतिनिधि पं. सरोज मिश्र, प्रियांशी मिश्रा, अमरेश दूबे, आकांक्षा भट्ट, इकरा अंसारी, आदर्श पाण्डेय, राज चौधरी, निकहत फातिमा, सोनम सैनी, खुशी, सोनल सैनी आदि ने जी-20 और मोटे अनाज की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।  
ये लोग रहे मौजूद
प्रधानाचार्य नीलम सिंह, पूर्णिमा श्रीवास्तव, अलका पाण्डेय, शुभम पंत, ओम प्रकाश मिश्र, अरूण कुमार, दीपेन्द्र प्रताप यादव, मनोरमा चौधरी, अरूण सिंह, अपर्णा शुक्ल, महिमा भट्ट, नेहा मिश्र, मो. आरिफ, सुशील कुमार, पवन मौर्य, कुलदीप, सरफराज, सुमन, राम सुभग सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित रहे।   


          रुधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट

No comments: