Breaking





Feb 18, 2023

शिव भक्तों ने किया सुख दीन नाथ धाम में जलाभिषेक

बस्ती। जिले के हर्रैया में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शनिवार सुबह से ही शिव मंदिरों में हर हर महादेव के जय घोष के साथ जलाभिषेक करने के लिए हजारों की संख्या में शिव भक्त शिवालयों में पहुंच जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।   

           हर्रैया तहसील के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मरवटिया तिवारी गांव में स्थित बाबा दुःख छोर नाथ उर्फ सुख दीन नाथ धाम में भी सुबह 3 बजे से ही जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की भीड़ जुट रही है। इस मंदिर की मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से कोई भी मुराद मंगता है। तो भगवान भोलेनाथ उसकी मनौती अवश्य पूरी करते हैं। यही वजह है कि यहां पर आसपास के अलावा दूरदराज जिलों के लोग भी दर्शन पूजन करने के लिए यहां आते हैं।  

महाशिवरात्रि के पर्व पर भाग संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन करने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके अलावा तहसील क्षेत्र के हर्रैया तहसील क्षेत्र के मनवर तट पर स्थित झूंगी नाथ धाम, दुःख छोर नाथ धाम, मखौड़ा धाम, थाना खास हरैया, हनुमान बाग छावनी, श्रृंगी नारी मंदिर, जागेश्वर धाम तिलकपुर, बाबा भारी नाथ दुबौला,कप्तानगंज कस्बे में स्थित शिव मंदिर सहित क्षेत्र के तमाम शिव मंदिरों में हर हर महादेव के जयकारों के साथ जो भक्त जलाभिषेक कर आयोजित मेले का भी ब्लूटूथ आ रहे हैं। मेले में तमाम दुकानें सजी हुई है। लोग खरीदारी कर रहे हैं। साथ ही मेले में आने वाले बच्चों के लिए झूले भी लगे हैं।  

जलाभिषेक करने आने वाले शिव भक्तों कोई दिक्कत ना हो इसके लिए जिला प्रशासन पहले से ही तैयारियां कर रखा है। मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों ड्यूटी लगाई है। साथी मंदिर जाने वाले मार्गो पर जगह-जगह वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जिससे शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने आने वाले शिव भक्तों को कोई परेशानियां ना हो।  

            रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट 

No comments: