Breaking





Jan 4, 2023

20,000/- का इनामिया अभियुक्त अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में इनामिया/वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खोड़ारे पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम अगया घाट पुल के पास से 20,000/- के इनामिया अभियुक्त राजकुमार मौर्या को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. राजकुमार मौर्या पुत्र सुरेश मौर्या निवासी ग्राम खपडहवा खम्हिरया थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-03/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 अदद नाजायज तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
01. मु0अ0सं0-293/20 धारा 379,411 भादवि थाना खोडारे जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-294/20 धारा 379,411 भादवि थाना खोडारे जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-253/21 धारा 457,380,411 भादवि थाना खोडारे जनपद गोण्डा।
04. मु0अ0सं0-175/22 धारा 3(1)यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना खोडारे जनपद गोण्डा।
05. मु0अ0सं0-03/23 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना खोडारे जनपद गोण्डा ।

गिरफ्तार कर्ता टीम -
01. प्रभारी निरीक्षक श्री सुरेश कुमार वर्मा मय टीम।
02. निरीक्षक श्री अरुण कुमार राय मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: