गोण्डा - पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिये थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना मनकापुर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर फर्जी तरीके से जमीन बैनामा कराने के 02 आरोपी अभियुक्तों-01. अनिल कुमार, 02. राजित राम को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने अपने साथी अभियुक्तों के साथ मिलकर वादी नारेंद्र कुमार पुत्र रामचंदर की जमीन को फर्जी तरीके से बैनामा करवा लिया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना मनकापुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. अनिल कुमार तिवारी पुत्र स्वर्गीय फूलचंद तिवारी निवासी ग्राम दुबौलिया भर्गोजोत थाना छपिया जनपद गोंडा।
02. राजित राम पुत्र सरजू निवासी ग्राम तेजपुर थाना छपिया जनपद गोंडा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-204/2022, धारा 419,420,467,468,471, 406,323,504,506,147 भादवि थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 अरविंद कुमार मय टीम।
No comments:
Post a Comment