Dec 11, 2022

अलग अलग मारपीट मामले ने नौ नामजद पर केस दर्ज

अलग अलग मारपीट मामले ने नौ नामजद पर केस दर्ज

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर में भूमि विवाद के अलग- अलग मारपीट के मामले में पुलिस ने 9 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम बधई पुरवा परेटा निवासिनी खुशबू मिश्रा ने थाने पर दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि आने जाने के रास्ता अवरुद्ध करने के विवाद को लेकर गांव के ही कन्हैया लाल मिश्रा, अटल मिश्रा, विमल मिश्रा, जगदंबा मिश्रा ने शनिवार की रात 9 बजे गाली गलौज किया। लाठी- डंडे से उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी है।
 
वहीं ग्राम गोरछान पुरवा बिशुनपुर कला निवासी महिला श्यामपति ने दर्ज कराए गए रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि विपक्षी ने नाप दान को मिट्टी पाटकर पानी का निकास बंद कर दिया। 10 दिसंबर की रात 11 बजे विपक्षीगण उसके घर पहुंच कर उसके पति से गाली गलौज करते हुऐ लाठी डंडा से मारने लगे। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी मालू सिंह, महंते सिंह, योगेश सिंह के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

वहीं शेखन पुरवा मोहना निवासी हामिद अली ने थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि रविवार की सुबह 7 बजे वह अपने दरवाजे पर बैठा था। पुरानी रंजिश को लेकर मोहब्बत अली उर्फ नंगा एवं इंसाफ अली ने उसे लाठी डंडा से मारने के लिए दौड़ा लिया। घर में भागकर उसने अपनी जान बचाई। उसे व उसके परिवार से गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गयी अलग- अलग तहरीर पर नामजद 9 आरोपियों के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। और मामले की जांच शुरू कर दी है।

No comments: