Dec 17, 2022

ब्रेकिंग: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

गोण्डा -जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है,मामले में मिली तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अपनी दादी के साथ थाने पर आई पीड़िता ने बताया कि अमन पुत्र शाह मोहम्मद द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। इतना ही नहीं पीड़िता ने इस मामले में आरोपी पर उसे परेशान करने का भी आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

No comments: