Nov 10, 2022

सोते रहे दरोगा,पिस्टल,कारतूस,मोबाइल चुरा ले गए चोर

लखनऊ - आपने अक्सर सुना होगा कि किसी पुलिसकर्मी का हथियार चोरी हो गया,लेकिन इस बार कानपुर से एक दरोगा साहब की सरकारी पिस्टल और वर्दी चोरी हो गयी।मामला कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र की न्यू आजाद नगर पुलिस चौकी का है।चौकी इंचार्ज सुधाकर पांडे रात में चौकी में ही सो रहे थे।इसी समय चौकी को चोरों ने अपना निशाना बना लिया।इसकी कल्पना शायद दरोगा साहब ने कभी नहीं की होगी। करें भी क्यों आखिर वो दरोगा जो ठहरे।मामले में एसपी ने चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है।पुलिस चौकी में चोरी की घटना पर कप्तान सहित आलाअधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे।

चोर चोरी करते रहे नहीं जान सके दरोगा जी

चोर चोरी करते रहे और वहीं पर सो रहे चौकी इंचार्ज को भनक तक नहीं लगी।बेखौफ चोरों ने दरोगा साहब की सरकारी पिस्टल,कारतूस और मोबाइल पार कर दिए।इसके साथ ही चोर एक रहस्य छोड़कर चले गए।पिस्टल और कारतूस के साथ ही चोर दरोगा का बक्सा उठाकर मैदान में ले गए।बक्से अंदर दरोगा साहब का कुछ सामान और कपड़े थे, चोरों ने उसको आग लगाकर राख कर दिया।गुरुवार की सुबह जब दरोगा साहब सो कर उठे तो उनके होश उड़ गए।कमरे में रखी सरकारी पिस्टल और वर्दी गायब थी।घटना की जानकारी दरोगा साहब ने आला अधिकारियों को दी।मौके पर पहुंचे कप्तान और फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुट गई।आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया गया है, जिससे चोरों का सुराग मिल सके। चौकी पर चोरी की घटना होने पर आईजी प्रशान्त कुमार ने चौकी इंचार्ज सुधाकर पाण्डेय को निलंबित कर दिया।आईजी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।वहीं मौके पर पहुंचे एसपी तेज स्वरूप सिंह ने जांच पड़ताल की, साथ ही आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया।

No comments: