लखनऊ - सपा संस्थापक रहे मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए सपा ने डिंपल यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अब सबकी निगाहें बीजेपी पर टिक गयी है अगर बीजेपी अपर्णा यादव पर दांव लगाती है,तो समाजवादी पार्टी की इस परंपरागत सीट पर स्वर्गीय मुलायम सिंह का कुनबा आमने सामने नजर आयेगा। मुलायम सिंह की दोंनो बहुएं आमने-सामने मैदान ने होंगी। वास्तव में समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी सीट पर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को खड़ा कर दिया है। ऐसे में यह कयाश लगाए जा रहे हैं कि अब बीजेपी मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को उम्मीदवार बना सकती है। चूंकि अपर्णा यादव भी मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। अपर्णा ने बीते 2017 में लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन वो बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थी। बाद में अपर्णा यादव ने बीजेपी का दामन थाम लिया। अपर्णा लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में जीव आश्रम नाम का एक एनजीओ चलाती हैं जहां गाय, भैंस और कुत्तों की देखभाल की जाती है। अपर्णा यादव के पिता पत्रकार हैं और पूर्व राज्य सूचना आयुक्त रह चुके हैं।
अगर बीजेपी मैनपुरी सीट से अपर्णा यादव को मैदान में उतारती है तो ये चुनाव काफी रोचक हो जायेगा। काबिले गौर यह होगा कि मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव किसके साथ रहेंगे। हालांकि माना जा रहा है कि अगर ये सियासी समीकरण बनता है तो शिवपाल यादव डिंपल की बजाय अपर्णा यादव का साथ दे सकते हैं। इसके साथ ही पिछले दिनों ये भी अटकलें चल रही थी कि बीजेपी मैनपुरी सीट से शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव को उम्मीदवार बना सकती है। हालांकि ये सिर्फ कयास हैं। बीजेपी ने अभी तक मैनपुरी सीट पर उम्मीदवारी पर पत्ते नहीं खोले हैं। देखिए आगे क्या होता है।
No comments:
Post a Comment