Nov 12, 2022

चाय बेंचने वाला बना पीएम तो मिठाई बेंचने वाला चेयरमैनी की दौड़ में


करनैलगंज/गोण्डा - कुछ दिनों पहले चाय बेंचने वाले नरेन्द्र मोदी के देश का प्रधानमंत्री बनने की शुरू हुई चर्चा अभी थमी नहीं थी कि इसी बीच मिठाई बेंचने वाले के नगर पालिका का चेयरमैनी का चुनाव लड़ने की चर्चा बड़े जोरों से शुरू हो गई है ।आज हम बात कर रहे हैं नगर पालिका चुनाव में दावेदारी कर रहे पूर्व चेयरमैन रामजीलाल मोदनवाल की जिन्होंने सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी में टिकट के लिए अपनी दावेदारी ठोंकी है। वर्ष 2006 में नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी की शोभा बढ़ा चुके सामान्य पारिवारिक पृष्टिभूमि से माने जाने वाले रामजीलाल मोदनवाल इन दिनों खूब चर्चा में हैं। कभी इसी कस्बे में ठेले पर मिठाई की दुकान लगाकर परिवार चलाने वाले तथा अभावों में रहते हुए भी सामाजिक व धार्मिक कार्यों में भागीदारी के साथ ही अपने पिता श्यामलाल मोदनवाल के कार्यों में हाथ बंटाने वाले रामजीलाल ने शिक्षाकाल में अपने पिता के निधन के बाद न केवल पारिवारिक जिम्मेदारियों के निर्वाहन के लिए कस्बे में मिठाई का ठेला लगाया बल्कि विपरीत परिस्थितियों में रहकर भी पिता के रास्ते पर चलकर सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता का भी जिम्मा उठाया। 

मुस्लिम बाहुल्य इलाके में हुआ जन्म

शुरू से ही धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में योगदान देने वाले रामजीलाल का मकान मुस्लिम बाहुल्य नई बाजार में था जहां इनका जन्म हुआ। जिसके नाते उन्हें वर्ग विशेष का स्नेह मिलता रहा और इसी की बदौलत इन्होंने 2006 के नगर पालिका चुनाव में विजयश्री हासिल कर नगर पालिका की कुर्सी संभाली और लगातार पांच वर्षो तक जनसेवा का कार्य किया।

  करनैलगंज रामलीला कमेटी के कई बार रहे अध्यक्ष

सैकड़ों वर्ष पुरानी तथा जिला ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में सुविख्यात करनैलगंज की ऐतिहासिक रामलीला  कमेटी के कई बार अध्यक्ष रहकर उन्होंने धार्मिक आयोजनों को आगे बढ़ाते हुए कई वर्षों तक रामलीला कमेटी मे रहकर सक्रिय योगदान किया।

1995 में  रखा राजनीति में कदम


मुस्लिम बाहुल्य नई बाजार में जन्म लेने के नाते वर्ग विशेष के साथ ही अन्य धर्म के लोगो में पहचान बनाकर सद्‌भावना व कौमी एकता के प्रतीक रूप में आगे बढ़कर वर्ष 1995 में जनसेवा के उद्देश्य से राजनीत में कदम रखा और नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़े लेकिन असफल रहे। फिर भी हार नहीं मानी और सामाजिक सेवा में लगे रहकर जन सहयोग से 2006 के नगर पालिका चुनाव में बाजीमारी। विगत कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में रहकर पार्टी की सेवा करते हुए कई चुनावों में सक्रिय योगदान करने के साथ ही बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह के चुनाव में उनके विजयश्री हेतु उनके योगदान को नकारा नहीं जा सकता। आपसी सौहार्द, भाईचारा व सबको सम्मान देने तथा नगर पालिका क्षेत्र का संर्वागीण विकास का दावा करने वाले सरल व सहज व्यक्तित्व के धनी रामजीलाल मोदनवाल ने एक बार फिर दावेदारी की है।

No comments: