विश्व हिंदू परिषद आम जनमानस के बीच जाकर हर हिंदू परिवार को स्वयं से जोड़कर एक वृहद श्रृंखला और विभिन्न जातियों में बटे हुए हिंदू समाज को एक माला में पिरोने का कार्य कर रहा है। यह बातें गोरक्ष प्रांत के बस्ती व हर्रैया की बैठक में प्रांत संगठन मंत्री परमेश्वर ने कही। उन्होंने सर्वसमाज से आह्वान किया कि हमारे बीच में रहने वाले हर हिन्दू परिवार को अपने साथ जोड़ कर रखना है।
प्रांत मंत्री नागेंद्र संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और उसके अनुसांगिक संगठन सहित विचार परिवार के सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया कि अपने समय में से कुछ समय देकर परिषद के इस अभियान को महाअभियान बनाने में सहयोग करें। हित चिंतक अभियान के तहत पवन कसौधन को पालक के रूप में चुना गया। अभियान प्रमुख के रूप में कैलाश दुबे एवं सह अभियान प्रमुख संतोष सिंह व राजेश मिश्रा को चुना गया है।
गोरक्ष प्रांत के विशेष संपर्क प्रमुख डॉ. डीके सिंह, विभाग सह मंत्री धर्मेंद्र चौरसिया, कोषाध्यक्ष संजय, जिला मंत्री श्रधेय पाल, जिला सह मंत्री महेंद्र शंकर, हर्रैया के जिला अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
विहिप के नवीन पदाधिकारियों में सुनित पांडेय को बस्ती का जिला उपाध्यक्ष, कवीश को बस्ती नगर अध्यक्ष, प्रमोद पांडेय को नगर उपाध्यक्ष, अगम सिंह को नगर मंत्री, बृजेश श्रीवास्तव को नगर सह मंत्री, प्रीति श्रीवास्तव को दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका, रश्मि पांडे को दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका घोषित किया गया। रामनगर प्रखंड में प्रदीप सिंह को प्रखंड उपाध्यक्ष, प्रशांत सिंह को प्रखंड मंत्री, मोनू जायसवाल को प्रखंड सह मंत्री, वीर श्रीवास्तव को प्रखंड सह मंत्री, राम चरण चौधरी को विशेष संपर्क प्रमुख बनाया गया।
रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment