गोंडा - थाना छपिया पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त अंकित सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना छपिया क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना छपिया में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरुद्ध छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. अंकित सोनी पुत्र पारसनाथ सोनी नि0 लालपुर पंडित थाना पैकोलिया जनपद बस्ती।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0- 213/22, धारा 363,366,376(2) भादवि व 5L/6 पास्को एक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 सुनील कुमार तिवारी मय टीम।
No comments:
Post a Comment