Aug 4, 2022

ग्राम बनकटिया के स्कूल की बाउंड्री में हो रही धांधली को जेई ने रोका।

रुधौली के बनकटिया प्राथमिक विद्यालय में स्कूल की बाउंड्री में हो रही धांधली को देखते हुए लोगों ने इसकी शिकायत VDO  से किया और VDO ने जेई को मौक्के पर भेजकर तत्काल इस कार्य को रोक दिया आपको बताते चलें कि ग्राम प्रधान श्री मती फूलमती पत्नी गुलाम के द्वारा स्कूल की बाउंड्री बनवाई जा रही थी जिसमे ना ही मोरग ना ही गिट्टी और ना ही सरिया का उपयोग हो रहा था स्कूल की बाउंड्री केवल बालू और सीमेंट से ही बन रहा था और मात्रा 1 फीट की गहरी नीव डालकर निर्माण कार्य हो रहा था । जेई तिवारी जी का कहना हैं कि बाउंड्री का निर्माण फिर से सभी मानकों को ध्यान रखकर किया जाएगा ।
रूधौली बस्ती से अजय पांडेय कि रिपोर्ट।

No comments: