करनैलगंज/गोण्डा - अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु जारी निर्देश के क्रम में थाना करनैलगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त-शत्रोहन को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त पर थाना करनैलगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप था। जिसके सम्बन्ध में लड़की के पिता द्वारा थाना करनैलगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. शत्रोहन पुत्र राधेश्याम मिश्रा निवासी ग्राम सिकोरी पुरवा मौजा सोनहरा थाना कर्नैलगंज जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-333/2022 धारा 363,366,376 भादवि व 5/6 पॉक्सो ऐक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 नीरज कुमार सिंह मय टीम।
No comments:
Post a Comment