गोण्डा-पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना छपिया पुलिस ने दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त सियाराम को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने वादी कलहु की लड़की को दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिया था जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना छपिया में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. सियाराम पुत्र कन्हई निवासी भरहिया वासुदेवपुर ग्रन्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-181/22, धारा 498ए, 304बी व 3/4 डी0पी0एक्ट एक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 सुनील कुमार तिवारी मय टीम।
No comments:
Post a Comment