गोण्डा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त श्याम बाबू को गिरफ्तार लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना धानेपुर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना धानेपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. श्याम बाबू पुत्र ओमप्रकाश नि0 ग्राम माधवगंज थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0-164/21, धारा 363,366(क),376(2)(3) भादवि, 3/4(2) पाक्सो एक्ट व 3(2)(5) एस0सी0एस0टी0 एक्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 रामआशीष मौर्य मय टीम
No comments:
Post a Comment