Sep 24, 2021

पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प भी दिलाया

गोण्डा -पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में आज दिनांक 24-09-2021 को जनपद में क्षेत्राधिकारी सदर/आरटीओ गोण्डा, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष तथा चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले शहर,कस्बा क्षेत्र एवं चौराहों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें क्षेत्र के लोगो को जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने, दो पहिया/चार पहिया वाहनों पर हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर चलने, दो पहिया वाहनों पर दो ही सवारी बैठ कर चलने, हमेशा ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन संबधी प्रपत्रों को साथ रखने, यातायात के नियमों का पालन करने, एम्बुलेंस एवं अग्निशमन वाहन को पास दिए जाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन पर बात न करने, तेज गति से वाहन न चलाने, गलत साइड से ओवरटेकिंग न करने, वाहन की नियमित जाँच तथा सर्विस कराने व पर्यावरण को प्रदूषित न करने इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया गया तथा भविष्य में इन यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में उपस्थित लोगो को संकल्प भी दिलाया गया।

No comments: