Sep 22, 2021

सरयू डिग्री कालेज में लगा मतदाता पंजीकरण मेला,एसडीएम,तहसीलदार व प्राचार्य रहे मौजूद



करनैलगंज-सरयू डिग्री कालेज करनैलगंज गोण्डा के परिसर में 22/09/2021 दिन बुधवार को मतदाता पंजीकरण मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में करनैलगंज के उपजिलाधिकारी महोदय श्री हीरा लाल जी तथा विशिष्ट अतिथि तहसीलदार राजीव मोहन सक्सेना जी थे। महाविद्याल के प्राचार्य डा० आर० बी० सिंह ने अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उपजिलाधिकारी महोदय ने छात्र-छात्राओं को मतदाता के अधिकारों महत्व और अर्हता के बारे में अवगत कराया। नये मतदाता जिनकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो गई हो और मतदाता नही बने हो उन्हे मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया तथा अपने गांव व क्षेत्र में मतदाता बनने एवं मतदान के लिए जागरूकता पैदा करने के लिए प्रेरित किया तहसीलदार महोदय ने छात्रों का मतदाता बनने तथा मतदाता बनाने के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर महाविद्यालय मतदाता नोडल अधिकारी श्री रवीन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल श्री रमेश चन्द्र सुपावाइजर बी०एल०ओ०, महाविद्यालय के स्टाफ तथा छात्र-छात्रायें मौजूद थे।

No comments: