Aug 13, 2020

एक युवती से दुष्कर्म तो दूसरे से अश्लील हरकत,एक ही थाना क्षेत्र की घटना,केश दर्ज।

बस्ती - एक युवती से दुष्कर्म, दूसरे से अश्लील हरकत
थाना क्षेत्र में महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसी ही दो घटनाएं और सामने आई हैं। एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे मारापीटा गया तो दूसरी घटना में युवती संग अश्लील हरकत करने के साथ ही उसके मंगेतर की भी पिटाई कर दी गई। इन दोनों घटनाओं में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

इसी थाना क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसाया। इसका फायदा उठाकर उसके साथ ब्यूटी पार्लर की दुकान में बलात्कार किया। इसके बाद अपने साथ ले गया। यहां पर आरोपी युवक के घर वालों ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने इसी थाना क्षेत्र के वीर सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीँ कलवारी थाना क्षेत्र की दूसरी घटना में युवती के साथ अश्लील हरकत कर उसके मंगेतर को भी मारापीटा गया। बीस वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि इसी थाना क्षेत्र के रहने वाले रजनीश, दिनेश, हरिओम व पांच अज्ञात लोगों ने एक राय होकर उनके मंगेतर को मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। यह देख विरोध करने पर मेरे साथ अश्लील हरकत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

No comments: