करनैलगंज- गोंडा -
जिले के नोडल अधिकारी द्वारा नगर क्षेत्र में बनाए गये आश्रय स्थलों तथा स्क्रीनिंग सेंटर का निरीक्षण किया गया। विगत कई दिनों से जिले में हो रहे निरीक्षण के क्रम में रविवार को विशेष सचिव कृषि उत्पादन नरेंद्र प्रसाद पांडे नोडल अधिकारी करनैलगंज पहुंचे वहाँ उन्होंने क्वॉरेंटाइन सेंटरों कन्हैया लाल इंटर कॉलेज, पी एस मेमोरियल स्कूल,उ.मा. विवेकानंद विद्यालय और स्क्रीनिंग सेंटर की हकीकत परखी। उन्होंने क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों से उनके स्वास्थ्य भोजन व रहने आदि की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। तथा मौजूद अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये।इस दौरान उनके साथ उप जिलाधिकारी ज्ञान चंद गुप्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment