Mar 2, 2020

शिवाकांत गोस्वामी बने आम विधानसभा प्रभारी, कार्यकर्ताओ में हर्ष।

करनैलगंज गोंडा  आज  आम आदमी पार्टी गोण्डा की मासिक बैठक प्रदेश सचिव इं०अनुज पाठक जी के नेतृत्व में शर्मा होटल में सम्पन्न हुई, जिसमे कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार पर चर्चा की और ज़्यादा से ज़्यादा सदस्य बनाने पर जोर दिया । इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्री दिग्गज पाण्डेय जी ने किशोर चन्द्र भारती जी "एडवोकेट" को जिला कोषाध्यक्ष, राज कुमार बरवार जी को छात्र युवा संघर्ष समिति (CYSS) जिलाध्यक्ष, पूनम देवी जी को जिला उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ), दयाराम दूबे "शास्त्री" जी को नगर अध्यक्ष एवं शिवाकांत गोस्वामी को प्रभारी विधानसभा-कटरा नियुक्त किया । सलाहुद्दीन खान, मोहम्मद शकील,मुकेश गिरि, अशफाक, पवन शर्मा, राजेश मौर्या आदि ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । बैठक में वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य डॉ०आर०के०सिंह,संजय पाठक-प्रभारी विधानसभा-गौरा, देवेंद्र प्रताप-प्रभारी विधानसभा-मनकापुर,उत्तम चंद नगेश-जिलाध्यक्ष-शिक्षक प्रकोष्ठ,वकील अहमद-जिलाध्यक्ष-अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,रणविजय सिंह, डॉ०अभिषेक गोस्वामी, राम रतन पाण्डेय, मोहम्मद फहीम सिद्दीकी, दीपक गोस्वामी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

No comments: