Mar 3, 2020

सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष का आगमन, कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत।

समाजवादी पार्टी द्वारा नवनियुक्त युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी के करनैलगंज में पँहुचने पर उनके समर्थकों व कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बे में जोरदार स्वागत किया गया। अरविंद गिरी युवजन सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार करनैलगंज पहुँचे तो उनके समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया गया।
इस मौके पर कटरा के पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे, राम अवध गोस्वामी, अभिषेक गोस्वामी,अवधराज गोस्वामी एडवोकेट, सचिन सिंह, सुनील पुरी महन्त,आशीष गिरी,शिवाकांत गोस्वामी,राजू बाबा,उमेश बाबा, अनमोल गोस्वामी, संदीप गोस्वामी,अंकित गोस्वामी, रामधन, विजय गोस्वामी, सहित अन्य लोग रहे।

No comments: