Dec 10, 2019

सरकार का आदेश बेअसर, 12 बजे तक नहीं पहुँचे केंद्र प्रभारी, किसान परेसान।

करनैलगंज/ गोण्डा (Karnailganj/ Gonda) -


सरकार  किसानों की उपज का समय से व उचित मूल्य दिलाने का चाहे जितना भी दम्भ क्यों न भर ले, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की मनमानी व लापरवाही के चलते किसानों को उसका उचित लाभ नही मिल पा रहा है। 

सरकार का आदेश बेअसर, 12 बजे तक नहीं पहुँचे केंद्र प्रभारी, किसान परेसान।


बता दें कि सोमवार को मण्डल मुख्यालय पर मण्डलायुक्त महोदय ने मासिक समीक्षा बैठक के दौरान निष्क्रिय केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध निलम्बन के निर्देश दिये हैं लेकिन उनका यह निर्देश भी केंद्र प्रभारियों के लिये कोई मायने नही रखता है। हम बात कर रहे हैं तहसील मुख्यालय स्थित मंडी समिति में संचालित धान क्रय केंद्रों की जहाँ ,दोपहर 12 बजे तक धान क्रय केंद्र करनैलगंज व धान क्रय केंद्र हलधरमऊ दोनो केंद्रों पर कोई केंद्र प्रभारी या जिम्मेदार अधिकारी नही मौजूद था, दोनो केंद्रों पर जिम्मेदारो की गैर मौजूदगी से सन्नाटा पसरा था, हालांकि करनैलगंज क्रय केंद्र पर मिले व्यक्ति से पूछने पर पता चला कि वह यहाँ चौकीदार के रूप में तैनात है। दोनो धान क्रय केंद्रों पर किसानों द्वारा लायी गयी धान भरी ट्राली खड़ी दिखी। 


हलधरमऊ ब्लाक अन्तर्गत ग्राम कमालपुर के किसान अवधेश सिंह पुत्र हरीराम सिंह ने बताया कि, धान बेचने के लियेउन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था, और आज मंगलवार को उन्हें धान लेकर आने को कहा गया था, हम सुबह 10 बजे से खड़े इंतज़ार कर रहे हैं,लेकिन केंद्र प्रभारी के अभी तक न आने के नाते हमारा धान नही बिका है। वहीं बगल में  संचालित करनैलगंज क्रय केंद्र पर भी एक ट्राली पर धान लदा खड़ा था पूछने पर पता चला कि किसान कहीं चाय पानी पीने गया है। जब दोनो केंद्र प्रभारियों के नम्बर पर उनका पक्ष जानने का प्रयाश किया गया तो केंद्र पर लगे बैनर में दर्शाये गये नम्बरो पर सम्पर्क नही हो सका। अब देखना यह कि मासिक समीक्षा वैठक में मण्डलायुक्त द्वारा दिया गया आदेश इन केंद्र प्रभारियों पर कितना प्रभावी होता है।

No comments: