परसपुर/गोण्डा,
मोबाइल चार्जिंग को लेकर हुए विवाद में बुलाई गई पंचायत के दौरान गोली चलने से एक 22 वर्षीय आर्मी का जवान गम्भीर रूप से घायल हो गया। नाजुक हालत में उसे इलाज हेतु लखनऊ के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस की हालत गंभीर बनी हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला परसपुर थाना क्षेत्र के पंडित पुरवा गाँव का है शिव बक्श सिंह उर्फ शीबू पुत्र करूँपाल सिंह की गांव के ही कुछ लोगो से तीन दिन पहले मोबाइल चार्जिंग को लेकर कुछ विवाद हो गया था। जिसको लेकर मंगलवार को पंचायत करके मामले को समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा था। पंचायत के दौरान ही मामला इतना गरमा गया कि एक पक्ष से गोली चल गई। जिसमें आर्मी जवान शिव बक्श सिंह उर्फ शीबू घायल हो गए। जिन्हें पहले परिजन ने आनन फानन में गोण्डा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ पर चिकित्सको द्वारा लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उस को आर्मी के अस्पताल कमांड में ले गए। परिजनों ने बताया कि वह छतीसगढ में आर्मी में तैनात था। वही से छुट्टी पर आया था। थाना अध्यक्ष परस पुर बृजा नन्द ने बताया कि गोली चली है। मामले की छानवीन की जा रही है, तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्यवाई की जायेगी। मामले को देखते हुये गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

No comments:
Post a Comment