सडक हादसे मे भाजपा विधायक के चार परिजनों की मौत
लखनऊ/ गोण्डा- आगरा एक्सप्रेस वे पर बीती रात्रि में हुए सड़क हादसे में गोण्डा ,मेहनौन से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विनय कुमार द्विवेदी के चार परिजनों की आसमयिक मौत हो गई और कुछ लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये ,जिनका इलाज चल रहा है।
प्राप्त सूचना अनुसार मेहनोन विधायक विनय कुमार द्विवेदी के चचेरे भाई बृजेश पाण्डेय अपनी बहन सुनीता पांडेय व भांजी आकर्ति पाण्डेय तथा उसकी एक सहेली अंशिका पाण्डेय पुत्री सर्वेश पाण्डेय के साथ दिल्ली से आगरा एक्सप्रेस वे से होकर गोण्डा लौट रहे थे। उसी दौरान बीती रात राजधानी के हसनगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत शाहपुर तोदा गांव के पास उनकी कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। परिणाम स्वरूप उपरोक्त सभी चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और चंद्र कमल पाण्डेय गम्भीर रूप से घायल हो गये ,जिनका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। सुनीता पाण्डेय, सिविल लाइन्स निवासी शिक्षक नेता राजेश पाण्डेय की पत्नी थीं। इस घटना के बाद विधायक के पैतृक क्षेत्र मुजेहना सहित पूरे जनपद में शोक की लहर है। उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर भी शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा है। घटना की सूचना पाकर विधायक भी तत्काल लखनऊ पहुंच गए। ठेकेदारी करने वाले बृजेश द्विवेदी काफी मिलनसार और कार्यकर्ताओ के बीच लोकप्रिय थे। विधायक की गैर मौजूदगी मे प्रायः जन समस्याएं वही सुनते थे।

No comments:
Post a Comment