Showing posts with label Gonda-KatraBazar. Show all posts
Showing posts with label Gonda-KatraBazar. Show all posts

Jun 5, 2023

June 05, 2023

जनपद के 5 ग्राम पंचायतों में बाल श्रम जागरूकता अभियान चलायागया

विगत दिवस विकास खंड कटरा बाजार के 5 ग्राम पंचायतों में नया सवेरा योजना के अंतर्गत श्रम विभाग के तत्वावधान में जागरूकता अभियान संचालित किया गया। नया सवेरा योजना के तहत पूर्व से आच्छादित 5 ग्राम पंचायतों बिरवा, जमथरा, महापरा, पैड़ी बरा और शाहजोत में श्रम विभाग, पुलिस विभाग और एवं चाइल्डलाइन के संयुक्त टीम द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किए गए अभियान के दौरान सत्यापन के साथ-साथ ग्रामवासियों को बाल श्रम के प्रति जागरूक करते हुए बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया। 
        उल्लेखनीय है कि नया सवेरा योजना के अंतर्गत 5 ग्राम पंचायतों बिरवा, जमथरा, महापारा, पैड़ी बरा और शाहजोत जिनको बाल श्रम से मुक्त कराने के लिए निरंतर बाल श्रम अभियान एवं जन जागरण कार्यक्रमों का संचालन कर बालश्रम से मुक्त कराया जा चुका है। ग्राम पंचायतों mr संचालित किए गए अभियान के दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित द्वारा दुकानदारों को बाल श्रम से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। डीटीआरपी नया सवेरा चंद्रेश यादव ने ग्रामवासियों को प्रतिदिन बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया। चाइल्डलाइन जिला समन्वयक आशीष मिश्रा ने मौजूद ग्रामवासियों को चाइल्डलाइन हेल्प नंबर 1098 के बारे में लोगो को जागरूक किया। 
      इस अवसर पर उपनिरीक्षक राम प्रसाद, कांस्टेबल रामजीत यादव और महिला आरक्षी नीलम भी मौजूद रहे।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

May 17, 2023

May 17, 2023

आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस ने मु0अ0स0 225/2023 धारा 498A, 306 भा0द0वि0 सम्बन्धित  वांछित अभियुक्त कलऊ को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त अपनी पत्नी को आपसी मतभेद के चलते मारता पीटताथा जिससे आहत होकर पीडित ने आत्महत्या कर लिया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना कटराबाजार में अभियोग पंजीकृत करायी थी। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. कलऊ पुत्र नियाज निवासी साहबदीन पुरवा मौजा जयराम जोत थाना कटराबाजार जनपद गोंडा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0स0 225/2023 धारा 498A, 306 भा0द0वि0 थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा ।
         
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 सावन सिंह मय टीम।
रिपोर्ट-मुन्नू सिंह