Showing posts with label Colobelganj Gonda. Show all posts
Showing posts with label Colobelganj Gonda. Show all posts

May 19, 2026

May 19, 2026

साहित्यिक संस्था ' बज़्मे शामे ग़ज़ल ने आयोजित की शोक गोष्ठी

करनैलगंज /गोण्डा - साहित्यिक संस्था ' बज़्मे शामे ग़ज़ल ' की एक शोक गोष्ठी अल्लामा इक़बाल लाइब्रेरी मो० बालूगंज में आयोजित हुई । गणेश तिवारी 'नेश' की अध्यक्षता में संचालन करते हुए याकूब सिद्दीक़ी 'अज़्म' ने शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया । जिसके तहत बहुत ही मिलन सार बीमा अभिकर्ता ओम प्रकाश सिंह (मुण्डेरवा) के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया । साथ ही विगत दिनों दिवंगत पत्रकार रमेश पाण्डेय के पिता राम कैलाश पाण्डेय, प्रसिद्ध शाए़र सगी़र नूरी बाराबंकवी की माता जी, विवेकानन्द विद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य मिथिलेश श्रीवास्तव और प्रसिद्ध कवि साहित्य भूषण सतीश आर्य जी (मनकापुर)‌ को संस्था की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किया गया । गोष्ठी में संरक्षक अब्दुल गफ्फार ठेकेदार व महामन्त्री मुजीब सिद्दीक़ी के साथ नियाज़ क़मर , डा०‌ असलम हाशमी, अनीस खां आरिफी , संतराम सिंह, मुबीन मंसूरी, मौलाना उवैस का़दरी, हरीश शुक्ल, कौसर सलमानी, वीरेन्द्र तिवारी 'बेतुक', सगीर अहमद सिद्दीकी,अल्ताफ हुसैन राईनी, साबिर अली गुड्डू,‌उत्तम कुमार शोला, राजू अंसारी, इमरान मस‌ऊदी‌, अभिषेक श्रीवास्तव व मेराजुद्दीन आदि उपस्थित रहे  और श्रद्धांजलि दिया ।