Feb 2, 2026

16 वर्षीय नाबालिक को दो दिनों तक रखा लाकअप मे कैद, माँ ने एसपी से लगाई गुहार


पीड़ित माँ ने पुलिस पर लगाया फर्जी मामला दर्ज कर गैंगस्टर की कार्यवाही करने की धमकी देने का आरोप 

गोण्डा। जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस पर एक पीड़िता ने दबंगई का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। जबकि पीड़िता के बेटे ने पुलिस पर फर्जी मामले मे गुंडा एक्ट लगाकर एनकाउंटर करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। यहाँ के आवास विकास कालोनी की रहने वाली अर्चिता पाण्डेय ने अपने प्रार्थना पत्र मे दर्शाया है की विपक्षी ने उसके बेटे अर्पित पाण्डेय को फोन करके भाई के जन्मदिन की पार्टी के लिए बड़गाँव बुलाया, वहां पहुँचने के बाद नसीम अंसारी, विक्की पाठक, सत्यम मिश्रा व प्रियांशु पंडित आदि लोगों ने कहा कि हमे खाने की नही बल्कि दारु पीने की पार्टी चाहिए, जिस पर बेटे ने कहा की मै दारु नही पीता, अगर आप लोगों को पीना है तो जाके लें आईये पैसे मै दे देता हूँ, इतना कहने के बाद बेटे ने 500 रुपये ऑनलाइन करने के लिए अपना मोबाइल विपक्षीगण को दे दिया, मोबाइल लेने के बाद विपक्षीगण मोटर साइकल से चले गए, और बेटा वहीं पर इंतजार करने लगा। इस दौरान जब एक घंटे तक उक्त लोग नही आये, तो बेटे द्वारा बड़गाँव पुलिस चौकी पर पहुंचकर मोबाइल चोरी का प्रार्थना पत्र दिया गया। दिनांक 28 जनवरी को शाम 6 बजे दो सिपाहियों द्वारा बेटे को थाने लाया गया, थाने  पहुँचने पर पता चला कि विपक्षीगणों ने बेटे के खिलाफ बाईक चोरी की तहरीर दिया गया है। इस दौरान विपक्षीगणों ने पुलिस के सामने ही पुत्र को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए बोले कि बताओ मोटर साईकल कहाँ है, बेटे ने जब कहा कि मुझे इसके बारे मे कुछ भी नही मालूम है। जिसे सुनकर पुलिस वालों ने कहा कि अगर तुम जानकारी नही दोगे, तो तुम्हे फर्जी मुक़दमे मे फंसा कर जेल भेज देंगे। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान बेटे को थाने पर बिठाकर मुझे घर भेज दिया गया। वहीं मामले को लेकर 16 वर्षीय नाबालिक अर्पित पाण्डेय ने जो पुलिस पर आरोप लगाए हैं उसे सुनकर आपके भी होश उड़ जायेंगे, अर्पित पाण्डेय का आरोप है कि उसे पहले पुलिस चौकी के दीवान ने माँ बहन कि भद्दी भद्दी गालियां दी है। उसके बाद नगर कोतवाली पुलिस ने उसे 28 जनवरी से लेकर 30 जनवरी तक लाकअप के पीछे सलाखों मे कैद रखा, अर्पित पांडेय का ये भी आरोप है कि थाने की पुलिस ने न केवल उसका भारी शोषण किया है, बल्कि उनके द्वारा फर्जी मामले मे फंसाकर गुंडा एक्ट लगाने की धमकी भी दी गई, और तो और उसने बताया कि कोतवाली पुलिस उसे पूंछताछ के लिए मछली गाँव ले गई जहाँ सुनसान जगह पर उसे धमकी देते हुए कहा कि सही बता दो वरना एनकाउंटर कर देंगे, पीड़ित का कहना है कि कोतवाली से लें जाते समय उसकी माँ ने पुलिस के गाड़ी का वीडियो बना लिया था,जिसे अधिकारियों को ट्वीट करने के बाद ऐसा नही कर पाए,और 151 के तहत एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए उसका चालान किया गया है। पीड़ित नाबालिक अर्पित पाण्डेय का कहना है कि पुलिस द्वारा उसके ऊपर फर्जी केस लगाकर उसके जीवन को बर्बाद करने कि धमकी दी गई है। जिसे लेकर डरी सहमी पीड़ित की माँ ने पूरे मामले से एसपी विनीत जायसवाल को अवगत कराकर न्याय की गुहार लगाई है।

No comments: