Sep 30, 2025

महिला शसक्तीकरण के तहत छात्राओं को एक दिन का बनाया गया अधिकारी

 महिला शसक्तीकरण के तहत छात्राओं को एक दिन का बनाया गया अधिकारी

बहराइच। मिशन शक्ति चरण - 5 के तहत महिला के लिए मंगलवार को कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को एक दिन के लिए विभिन्न जिला स्तरीय प्रशासनिक पदों का दायित्व सौंपा गया। जिला अधिकारी के रूप में राधिका (कक्षा 7 ), पुलिस अधीक्षक के रूप में अंजलि (कक्षा 6), मुख्य विकास अधिकारी के रूप में रांची देवी (कक्षा 8) और बेसिक शिक्षा अधिकारी के रूप में आस्था कश्यप (कक्षा 8) ने भूमिका निभाई। प्रशासनिक पद पर आसीन सभी अधिकारियों ने इन छात्राओं को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। उपहार स्वरूप बैग, स्टैशनरी किट और सामान्य अध्ययन की बुक देकर इनको अभिप्रेरित किया।अधिकारियों ने इन प्रशासनिक पदों तक कैसे पहुँचा जाये , इसकी रणनीति व तैयारी का स्तर क्या हो, इसकी जानकारी छात्राओं को दी। विभिन्न विभागीय योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण कैसे हो इससे भी अवगत कराया गया। पद पर आसीन छात्राओं ने प्रशासनिक कार्यों के तौर तरीके को बारीकी से समझा। समस्त अधिकारी गणों से मिलकर उक्त छात्राएं काफी प्रफुल्लित नजर आयीं।

No comments: