Aug 14, 2025

कर्नलगंज पुलिस द्वारा दहेज हत्या अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

 

 गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-296/25, धारा 80(2),85 बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित 03 नफर आरोपी अभियुक्त- 01. सूरज विश्वकर्मा पुत्र ओम प्रकाश विश्वकर्मा, 02. ओमप्रकाश विश्वकर्मा पुत्र स्व0 रामसागर विश्वकर्मा व 03. संगीता पत्नी ओम प्रकाश विश्वकर्मा नि0गण कलहंसनपुरवा मसौलिया थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा को जरवल रोड बस स्टॉप के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 

घटना का विवरण 
बीते 01.08.2025 को वादिनी मालती विश्वकर्मा पत्नी स्व0 राम बहादुर विश्वकर्मा नि0 ग्राम बलमत्थर दूबे पुरवा थाना परसपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना कर्नलगंज मे लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री की शादी 01 वर्ष पूर्व ग्राम कलहंसनपुरवा मसौलिया थाना कर्नलगंज के रहने वाले सूरज विश्वकर्मा के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उनकी लड़की को उसके पति व ससुरालीजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था तथा दिनांक 29/30.07.2025 की रात को उसे दुपट्टे से गला बाँधकर लटका दिया । वादिनी की तहरीर पर थाना कर्नलगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 14.08.2025 को विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्तगण 01. सूरज विश्वकर्मा पुत्र ओम प्रकाश विश्वकर्मा, 02. ओमप्रकाश विश्वकर्मा पुत्र स्व0 रामसागर विश्वकर्मा व 03. संगीता पत्नी ओम प्रकाश विश्वकर्मा नि0गण कलहंसनपुरवा मसौलिया थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा को जरवल रोड बस स्टॉप के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना को0 करनैलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। 


No comments: