गोण्डा–अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक गोण्डा के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना खरगूपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-05/2024, धारा 366 भादवि से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त महेश कुमार को पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास से आज दिनांक 06.01.2024 को गोकरननाथ शिवाला तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनाकं 05.01.2024 को वादी द्वारा थाना खरगूपुर पर सूचना दिया कि मेरी पुत्री को मेरे गाँव का विपक्षी महेश कुमार शादी करने की नियत से बहला फुसलाकर भगा ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खरगूपुर में मु0अ0सं0-05/2024, धारा 366 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 06.01.2024 को थाना खरगूपुर की पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त महेश कुमार को गोकरननाथ शिवाला तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. महेश कुमार पुत्र महादेव तिवारी निवासी ग्राम ललकपुरवा वीरपुर झलैहिया थाना खरगूपुर, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-05/2024, धारा 366 भादवि थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
गिरफ्तारी का स्थान
गोकरननाथ शिवाला तिराहे के पास थाना खरगूपुर गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
01. उ0नि0 चन्द्रसेन वर्मा
02. हे0का0 छेटेलाल यादव
03. म0का0 हिमांशी सिंह
04. म0का0 स्नेहा शुक्ला
No comments:
Post a Comment