Dec 23, 2023

नील ठाकुर मामले में पांच नामजद समेत कई अज्ञात पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज,लगा बड़ा आरोप


गोण्डा - नील ठाकुर मामले पांच लोगों को नामजद किया गया है तथा कुछ अज्ञात लोगों पर हमला करने का मामला दर्ज कराया गया है। लखनऊ के चन्दन हॉस्पिटल में एडमिट अमरपाल सिंह उर्फ नील ठाकुर पर गुरुवार को कुछ लोगो द्वारा हमलाकर उन्हें मरणासन्न कर दिया गया था,उक्त मामले अवध केशरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह द्वारा बगैर किसी का नाम लिए एक बड़े नेता की तरफ इशारा करते हुए बताया गया कि उनके  करीबी लोगो ने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

No comments: