Breaking







Jun 13, 2023

चोरी गयी लाइसेंसी रिवाल्वर व चोरी गयी मोटर साईकिल के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित/शातिर चोरो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक को0 नगर राकेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 13.06.2023 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा शातिर अभियुक्त लाल नायक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गयी 01 अदद लाइसेंसी रिवाल्वर व 01 अदद मोटर साईकिल बरामद किया गया। वादी मुकदमा सुमित शुक्ला पुत्र अनिल कुमार शुक्ला निवासी पोर्टरगंज पथवलिया थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा के तहरीर पर थाना को0 नगर में मु0अ0सं0 463/2023 धारा 380 भादवि0 विरूद्ध लाल नायक शुक्ल के पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. लाल नायक शुक्ल पुत्र दीनानाथ शुक्ला निवासी तुल्ला मुरावन पुरवा थाना कोतवाली नगर गोंडा।

अनावरित अभियोग-
01. मु0अ0सं0-462/23 धारा 379,411,419,420,467,468,471 भादवि0 थाना कोतवाली नगर गोण्डा।
02. मु0अ0सं0 463/23  धारा 380 भादवि0 थाना को0 नगर गोण्डा। 

अभियुक्त लालनायक शुक्ला का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-278/18 धारा 279,337,338 भादवि0 व 184 एमवी एक्ट थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-247/2020 धारा 342,354,376,504,506 भादवि0 व 3(2)1, 3(2)2 एससी/एसटी एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-793/2020 धारा 342,354,376,504,506 भादवि0 व 3/4 ,7/8  पाक्सो एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा। 
04. मु0अ0सं0-840/2020 धारा 3/25  आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।
05. मु0अ0सं0-210/2019 धारा 354,506 भादवि0 थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
06. मु0अ0सं0-462/23 धारा 379,411,419,420,467,468,471 भादवि0 थाना कोतवाली नगर गोण्डा।
07. मु0अ0सं0-463/23  धारा 380,411 भादवि0 थाना को0 नगर गोण्डा। 

गिरफ्तारी का स्थान-
महादेवा क्रासिंग के पास थाना को0 नगर गोंडा

बरामदगी-
01. लाइसेंसी रिवाल्वर नं0 एएफटी 1693 एनपी बोर 
02. सुपर स्पलेण्डर मोटर साइकिल नं0 यूपी 43 एके 4468 

गिरफ्तार कर्ता टीम-
अपराध निरीक्षक अनंत कुमार सिंह मय टीम।
रिपोर्ट-मुन्नू सिंह

No comments: