Breaking





May 7, 2023

थाना मनकापुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त को मिशन शक्ति अभियान के तहत किया गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मनकापुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त-रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना मनकापुर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। जिसके सम्बन्ध में थाना मनकापुर में अभियोग पंजीकृत हुआ था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. रवि कुमार पुत्र सुनील कुमार नि0 ग्राम भिटिया थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-192/2023 धारा 363,366,376 भादवि व 3/4 पाॅक्सो ऐक्ट थाना मनकापुर जनपद गोंडा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 योगेन्द्र सिंह मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: