Breaking












May 7, 2023

बलवा व मारपीट करने के 02 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना परसपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर बलवा व मारपीट करने के 02 आरोपी अभियुक्तों-01. ओमप्रकाश, 02. विनोद उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तो ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दिनांक 04.05.2023 को एक राय होकर लाठी-डण्डा, बल्लम/फरसा से लैस होकर प्रार्थी उदयभान पुत्र रामकुमार नि0 ग्राम राजा टोला थाना परसपुर जनपद गोण्डा के घर में घुसकर गाली-गुप्ता देते हुए मारा-पीटा था तथा घरेलू समान तोडते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। मारपीट में प्रार्थी का पुत्र धर्मवीर उर्फ चन्दन मौके पर बेहोश हो गया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना परसपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. ओमप्रकाश पुत्र रामआख्या नि0 राजाटोला पश्चिमी थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
02. विनोद उर्फ बबलू पुत्र जंगबहादुर नि0 राजाटोला पश्चिमी थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-194/23, धारा 147,148,149,323,504,506,427.452,308 भादवि थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: