महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार सुबह अयोध्या पहुंच गए हैं। पिछले वर्ष मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी प्रथम अयोध्या यात्रा है। राजधानी लखनऊ से अयोध्या के लिए निकले से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "मैं अयोध्या जा रहा हूं, वहां हम रामलला का दर्शन करेंगे। उनकी आरती करेंगे। प्रभु राम का आशीर्वाद हमारे साथ है, इसलिए धनुष बाण हमें मिला है।" दरअसल, उनका इशारा शिवसेना के सिंबल धनुष-बाण की तरफ था जो चुनाव आयोग से कड़ी मशक्कत के बाद उनके दल को मिला था।
वहीं भाजपा कोटे से उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों से कहा, "मुझे प्रसन्नता है कि आज प्रभु रामलला के दर्शन के हेतु अपने साथियों के संग अयोध्या जा रहा हूं। मैं राम जन्मभूमि आंदोलन के समय से जुड़ा रहा हूं। लगभग सभी कारसेवाओं में मैं उपस्थित रहा हूं।" उधर, एकनाथ शिंदे की अयोध्या यात्रा पर राज्यसभा सांसद और उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा, "हम सभी (पूर्ववर्ती सरकार) भी कई बार अयोध्या जा चुका हूं, परंतु भाजपा हमारे साथ तो नहीं आई थी। जब बाबरी का मुद्दा हुआ था, तब वे भाग गए थे और अब गद्दारों की उंगली पकड़कर जा रहे हैं। ऐसे लोगों को प्रभु श्री राम का आशीर्वाद नहीं मिलता है। "
No comments:
Post a Comment