Apr 8, 2023

बलवा कर जानलेवा हमला करने का वाछिंत अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर बलवा कर जानलेवा हमला करने का आरोपी अभियुक्त प्रिंस सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया । उक्त अभियुक्त ने जमीनी विवाद को लेकर अपने साथियों के साथ एक राय होकर जान से मारने की नीयत से मारा पीटा था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना को0देहात में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. प्रिंस सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह निवासी महिपतसिंह पुरवा मौजा खोरहंसा थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0- 097/2023 धारा 147, 148, 323, 307, 324, 504, 506 व 34 भादवि थाना को0देहात जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 सुभाष यादव मय टीम थाना को0देहात जनपद गोण्डा।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: