Breaking





Feb 4, 2023

दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त मिशन शक्ति अभियान के तहत गिरफ्तार


 

 गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।

 उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0नगर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मनकापुर बस अड्डे के पास से दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त-साजिद को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0नगर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना को0 नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्त

01. साजिद पुत्र हाफिज नि0 मोहल्ला महाराजगंज नई बस्ती थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।


पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-104/2023 धारा 376,504 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोंडा

    

गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 रणजीत यादव मय टीम।

No comments: