Breaking





Jan 16, 2023

धन्यवाद महराज जी आपकी किरपा औउर आशीर्वाद से हमहू पक्का मकान कय मलिकिन बन गयली ,

गोरक्षनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान माहौल उस समय खुशगवार हो गया जब दूर से आयी छोटे कद की महिला ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के समय अपनी बातें इस तरह से रखी ज् "धन्य हो महाराज जी ! आपके किरपा अउर आसिरबाद से अब हमरो पक्का मकान बन गइल। एक बेर ले त अइसन लगत रहल की हम्मन के जिनगी मड़ईये में बीती जाई। लेकिन आप हमरे जइसन न जाने केतना जनी के पक्का मकान के मालिक बना दिहलीं। अब महाराज जी बस आपके साथे फोटो खींचवउले के इच्छा बा।"

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में भोजपुरी बोली में भावनाओं की यह अभिव्यक्ति छोटे कद की महिला, गोला इलाके ग्राम बरहल निवासी उषा के हैं। जनता दर्शन में लोग सिर्फ अपनी परेशानियां लेकर ही नहीं आए थे। कुछ लोग मुख्यमंत्री से मिली सहायता के लिए उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित करने पहुंचे थे। छोटे कद महिला ऊषा भी उनमें से एक थी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरक्षपीठ के मुख्य महंत होने की वजह एक बड़ा तबका उनको आज भी मुख्यमंत्री के स्थान पर महाराज जी से संबोधित करता है।

जनता दर्शन के बाहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से
मिलकर उषा ने उन्हें बताया कि उन्हें सरकारी योजना से
आवास मिल गया है। इसके लिए वह स्वयं चलकर धन्यवाद देने आई हैं। उषा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके साथ फोटो खिंचवाने
का निवेदन किया।इस पर मुख्यमंत्री ने आग्रह को तुरंत स्वीकार कर उनके साथ फोटो खिंचवाई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की सुबह रुद्राभिषेक करने के बाद जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को एक बार पुनः आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने अथवा चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा हर समस्या का त्वरित और संतुष्टिपरक समाधान कराया जाएगा।

No comments: