Breaking





Jan 30, 2023

बिग ब्रेकिंग-आतंकी मुर्तजा को न्यायालय ने सुनाई सजा -ए-मौत, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दस माह में सुनाया निर्णय

 लखनऊ में एनआईए और एटीएस की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आतंकी मुर्तजा को मौत की सजा सुनाई है। वह गोरखनाथ मंदिर हमले का दोषी है। आतंकी ने 4 अप्रैल 2022 को मंदिर की सुरक्षा में तैनात  पीएसी के जवानों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था। उनके सरकारी हथियार छीनने की कोशिश की थी। अप्रैल 2022 में मामले की रिपोर्ट विनय कुमार मिश्रा ने गोरखपुर के गोरखनाथ थाने में दर्ज कराई थी। लखनऊ में एनआईए और एटीएस की अदालत के विशेष जज विवेकानन्द शरण त्रिपाठी ने सजा पर सुनवाई के लिए सोमवार की तारीख तय की थी। जिसके बाद कोर्ट ने आज इस मामले में अपना फैसला सुनाया। 4 अप्रैल, 2022 को पीएसी के जवानों पर हमला किए जाने के मामले की रिपोर्ट विनय कुमार मिश्र ने थाना गोरखनाथ में दर्ज कराई थी। वादी मुकदमा विनय कुमार मिश्रा के अनुसार, गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी के जवान अनिल कुमार पासवान पर आरोपी ने अचानक बाके से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसका असला भी छीनने का प्रयास किया। उनका राइफल सड़क पर गिर गया। उन्हें बचाने के लिए दूसरा जवान आया तो जान से मारने की नीयत से उस पर हमला धारदार हथियार से किया गया।

मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने घायल जवान व उनके राइफल को उठाया। इस दौरान बांका लहराते हुए व नारा -ए- तकबीर, अल्लाह हू अकबर का नारा लगाते हुए अहमद मुर्तुजा PAC की पोस्ट की ओर दौड़ा था। इससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल मच गया था और भगदड़ हो गई थी। इसके हाथ पर एक बड़े बांस से प्रहार किया गया। इसके बांका नीचे गिर गया। जिसके बाद जवानों ने मुर्तजा को पकड़ लिया गया था।

No comments: