Breaking





Jan 12, 2023

किसान मेले में विभागीय अधिकारियों के द्वारा किसानों को दी गयी तमाम जानकारी

किसान मेले में विभागीय अधिकारियों के द्वारा किसानों को दी गयी तमाम जानकारी

आर के मिश्रा 
परसपुर गोण्डा।। विकासखंड परसपुर के नंदौर ग्राम पंचायत में कृषि सूचना तंत्र के अंतर्गत किसान मेले का भव्य आयोजन किया गया।
इस मेले में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संत बहादुर सिंह उर्फ पिंकू की उपस्थिति रहे।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नन्दौर जय प्रकाश सिंह के सहयोग से शुभारंभ किया गया। मेले में वन विभाग, फासल बीमा जैविक खेती आदि के स्टाल लगाए गए तथा संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। उक्त मेले में आये हुए किसानों को सहायक विकास अधिकारी कृषि अनूप सिंह चौहान द्वारा समसामयिक कृषि कार्यों पर उन्नत तकनीक के सफल प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई साथ ही साथ विभाग द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।वजीरगंज के एक किसान शिवकुमार मौर्य ने उपस्थित समस्त किसान भाइयों को जैविक खेती व उनसे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी प्रदान किया।
इसी क्रम में  जनपद गोण्डा के उप कृषि निदेशक द्वारा फसल बीमा, किसान सम्मान निधि, कृषि की उन्नत तकनीक, वन विभाग की समस्त योजनाएं एवम कम लागत में अधिकतम उत्पादन की जानकारी  किसानों को देते हुए किसानों के साथ कृषि परिचर्चा भी की गई।।इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के तकनीकी सहायक विपुल प्रताप ,श्रीराम राजवंशी, रोहित सिंह, श्रीकांत त्रिपाठी, निर्भय व वन क्षेत्राधिकारी राम चन्दर सिंह व क्षेत्रीय किसानों में नायब सिंह, सरदार सिंह, अनिल सिंह, शिव शरण मिश्र, सुरेंद्र बहादुर सिंह ,रजनीश प्रताप सिंह,आदि तमाम किसान मौजूद रहे।।

No comments: