समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे आबिद रजा की समाजवादी पार्टी में घर वापसी हुई है। राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में आबिद रजा ने समाजवादी पार्टी में घर वापसी हुई। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम भी उपस्थित रहे। आबिद रजा 2019 लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे।
हालांकि कांग्रेस में शामिल होने के बाद जब उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला तो उन्होंने पार्टी से क्षुब्ध होकर बसपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया था। कांग्रेस से मनमुटाव के बाद से आबिद रजा अखिलेश यादव के निरंतर संपर्क में थे। माना जा रहा है कि नगर निकाय चुनाव से पहले आबिद रजा की सपा में वापसी से बदायूं के शहरी क्षेत्रों में सपा की पकड़ मजबूत होगी।
No comments:
Post a Comment