बरेली में शुक्रवार देर रात पुलिस चौकी में बदमाश घुस आए। इसके बाद अचानक से उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। जिस समय फायरिंग की गई। उस समय चौकी में लगभग सभी पुलिस कर्मी मौजूद थे। इस दौरान एक सिपाही विशाल को गोली लग गई। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। जानकारी पर एसएसपी, एसपी सिटी पहुंचे। उनके आदेश पर पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी गई हैं। उक्त घटना नकटिया पुलिस चौकी की है। बदमाशों की पूरी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई।
Dec 16, 2022
बरेली में बदमाशों का दुस्साहस, पुलिस चौकी में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग सिपाही घायल, मचा हड़कंप।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment