Breaking












Dec 25, 2022

बस्ती में निकाय चुनाव लड़ेगी बसपा:प्रदेश अध्यक्ष बोले

बस्ती। बहुजन समाज पाटी का मण्‍डलीय कार्यकर्ता सम्‍मेलन एक होटल सभागार में हुआ। प्रदेश अध्‍यक्ष विश्‍वनाथ पाल ने कहा कि बसपा निकाय चुनाव अपने सिम्‍बल पर लडेगी। निकाय चुनाव में बसपा की सबसे अच्‍छी भूमिका रहेगी। नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव सामने आ गए है, इसी सिलसिले में उनका कार्यक्रम मण्‍डलवार पूरे प्रदेश में लगा है। जो लोग यह कहते है कि बसपा कहीं नही है, वे अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। हम कहीं भी कमजोर नहीं है, आज भी मजबूत हैं, हमें उसी मजबूती के साथ आगे बढने की जरूरत है।   


           सक्रिय राजनीति की ओर बसपा

कहा कि बीएसपी चुनाव में 20 से लेकर 90 हजार वोट तक पाती है और फिर भी कहा जा रहा है कि बसपा खत्‍म हो गई। कहा कि बसपा कभी खत्‍म नहीं हो सकती। बसपा बाबा साहब का मिशन है, मान्‍यवर कांशीराम की सोच और विचारधारा है। बहन जी का संघर्ष है। बसपा हर जाति, समाज, धर्म के लोगों की पार्टी है, वह जीवन में कभी ख्‍त्‍म नहीं हो सकती बल्कि आगे चलकर वह देश पर हुकुमत करने जा रही है।

2024 के लोकसभा चुनाव में रहेगी भागीदारी।   

कहा कि प्रदेश अध्‍यक्ष बनने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता पार्टी का जनाधार बढाना और कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकना है। बसपा का जनाधार बढाने, सभी ओबीसी समाज को जोडने का कार्य किया जाएगा। संगठन को मजबूत करने और 2024 के लोक सभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए उनकी यात्रा शुरू हो चुकी है। मण्‍डलवार पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं की बैठक शुरू की गई है। बीएसपी ने सर्व समाज को सम्‍मान देने का काम किया है।

1984 में गठित हुई थी पाटी। 

कहा कि देश में बाबा साहब ने जो संविधान बनाया था, सर्व समाज को वोट का अधिकार दिया था कि वे लोग विधान सभा, लोक सभा में जाएंगे, समाज के हक की बात को रखेंगे। कहा कि 1984 में बसपा के गठन से पूर्व 32 सालों तक पिछडी जाति को चुनाव नहीं लडाया गया, उनके साथ धोखा किया गया, लेकिन बीएसपी के आने के बाद सर्व समाज ही नहीं पिछडो का भी हिस्‍सा लग गया, जो सिर्फ वोट देना जानते थे।   


            रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: