Breaking












Dec 25, 2022

गन्ना लेकर आए हुए ट्रैक्टर ट्रॉलीयों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया तथा आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया

 


बहराइच: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने हेतु  निदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा लखनऊ उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में दिनांक 24.12.2022 से 02.01.2023 तक (कुल 10 दिवसीय ) विशेष अभियान चलाकर (मदिरा/मादक द्रव्यों का सेवन कर वाहन संचालन करना , विहित गति सीमा से अधिक गति से यान चलाना व दो पहिया वाहन चालक तथा पीछे बैठी सवारी द्वारा हेलमेट न धारण करना ) प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु, 


आज दिनाँक- 25.12.2022 को  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  बहराइच के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में व  क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात बहराइच जय प्रकाश सिंह , उपनिरीक्षक यातायात शशी कांत कौल, मुख्य आरक्षी दिनेश चौहान , आरक्षी विकास यादव व होमगार्ड रविंद्र शुक्ला के द्वारा  शहर के विभिन्न चौराहों - तिराहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया l इस अभियान के अंतर्गत 20 चार पहिया वाहन व 30 दोपहिया वाहन चालकों को बेथेनलाजर द्वारा मदिरा/मादक द्रव्य का परीक्षण किया गया l इसके अतिरिक्त वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत वाहनों 26 से 47500/- रुपए का चालान किया गया व शीतलहर/ कोहरा को देखते हुए चिलवरिया चीनी मिल के अंदर गन्ना लेकर आए हुए ट्रैक्टर ट्रॉलीयों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया तथा आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया ।

No comments: