गोण्डा - समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रहे स्व. पंडित सिंह की जन्म जयंती पर आगामी 7 जनवरी 2023 दिन शनिवार को होटल सूरज कॉन्टिनेंटल गोण्डा में कार्यक्रम होगा। उनकी याद में आयोजित कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विशेष रूप से चर्चा होगी। उक्त जानकारी देते हुए सपा नेता सूरज सिंह ने बताया कि आगामी सात जनवरी को स्मृतिशेष "विनोद कुमार पंडित सिंह " की जन्म-जयंती पर अमरत्व-परम्परा कार्यक्रम आयोजित है, जिसमें तमाम लोगों की गरिमामयी उपस्थिति में गरीबों के मसीहा रहे स्व. पंडित सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किया जायेगा।
दी गई जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम का आयोजन होटल सूरज कॉन्टिनेंटल,गोण्डा में प्रातः 11:00 बजे से होगा।
No comments:
Post a Comment