गोण्डा - पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना नवाबगंज पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के वांछित अभियुक्त अन्नू कंकाली को गिरफ्तार कर लिया गया। दिनांक 14.03.2022 को थाना नवाबगंज पुलिस को गस्त के दौरान गोवंश से लदा हुआ एक ट्रक बरामद हुआ था जिसपर छुरा, गड़ासा आदि मौजूद थे। बरामदगी के आधार पर थाना नवाबगंज में अभियोग पंजीकृत हुआ था। जिसकी विवेचना के क्रम अभियुक्त अन्नू कंकाली प्रकाश में आया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. अन्नू कंकाली पुत्र लाल मोहम्मद निवासी ग्राम चौखडिया थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-99/2022, धारा 419,420,467,468,471 भादवि, 3/5क/8 गोवध निवारण अधि0 व 11ढ़ पशु क्रूरता अधि0 थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-141/2022 धारा 5क/8 गोवध नि0 अधि0 व 11ढ़ पशु क्रुरता अधिनियम थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा ।
03. मु0अ0सं0-139/2022 धारा 307 भादवि थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 अभिषेक पाण्डेय मय टीम।
No comments:
Post a Comment