Oct 30, 2022

पूर्व पुलिस अधिकारी विक्रम सिंह थापा कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित। विक्रम कपिलवस्तु क्षेत्र 2 क से विधायक पद के उम्मीदवार । #मधेसी समुदाय, मध्यम वर्ग, किसान, व्यापारी विक्रम के साथ।

 नेपाल के चुनाव आयोग ने 20 नवंबर को मतदान मुकर्रर कर दिया।

भारत के पड़ोसी मित्र मुल्क नेपाल में चुनावी आहट का शंख नाद हो चुका है।नेपाल की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने जिताऊ सूरमाओं का चयन कर चुनावी समर मे उतारने का सिलसिला तेज कर दिया है। नेपाली राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी नें लुम्बिनी प्रदेश के कपिल वस्तु जनपद के क्षेत्र संख्या दो क से पूर्व पुलिस अधिकारी विक्रमसिंह थापा को विधायक पद का अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। विक्रम थापा के मैदान मे आने से अन्य पार्टियों का गणित गड़बड़ा गया है,सब हतप्रभ हैं।विक्रम थापा एक ऐसे प्रतिभावान, प्रभाव शाली सख्शियत है जो भारत नेपाल सरहद के जिलों में वतौर एस.पी तैनात रहे है।वे अपने निष्पक्ष, निडर, बेबाक, दबाव रहित कार्य शैली के कारण मद्धेसी वर्ग के आँखों के तारे रहे है,इस वर्ग के हर समुदाय की इनके प्रति गहरी आस्था है।पुलिस सेवा से जुड़े रहने के साथ साथ इन्होंने कई समाज सेवी संगठनों, संस्थाओं में महती भूमिकाओं का निर्वहन किया है।अपनी अलग कार्यशैली, सामाजिक समरसता, निष्पक्षता के कारण विक्रम थापा मधेसी समुदाय मे काफी लोकप्रिय है।यही कारण है कि विक्रम थापा के चुनावी मैदान में उतरने की खबर से मधेसी वर्ग में खासा उत्साह है।मधेसी बाहुल्य इलाकों में विक्रम थापा ने कांग्रेस पार्टी में असीमित ऊर्जा का संचयन कर दिया है।मृदुभाषिता,अपनत्व और स्नेहिल व्यवहार के कारण विक्रम मधेसियों के सरताज बन गये हैं

विक्रम का बचपन भारत के बनारस  में बीता।यू. पी.के काशी के एक प्रतिष्ठित कालेज से इन्होने शिक्षा प्राप्त की। नेपाल में इंसपेक्टर(कमीशन) पद पर नियुक्त होकर डी.एस.पी,एस. पी पद पर कार्य किया,तत्पश्चात नेपाल की राजधानी काठमांडो मे पुलिस चीफ के पद से रिटायर हुये।विक्रम ने 32 वर्षों तक निरंतर उतार चढाव के मध्य बेदाग धवि के साथ सतत् सेवायें दी है। रिटायरमेंट के बाद तत्काल नेपाल कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया। विक्रम की पसंद हमेशा से कांग्रेस ही रही,प्रारंभिक छात्र जीवन में ही वे कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे। इसके पीछे विक्रम का तर्क है कि कांग्रेस उदारवादी, और अहिंसक विचार धारा वाली पार्टी है।

No comments: