Breaking






Aug 17, 2022

करनैलगंज : परसपुर विवाद में दबोचे गये मो.इकबाल व मो.जमाल


करनैलगंज/गोण्डा - थाना परसपुर क्षेत्र के कस्बा परसपुर अंतर्गत मस्जिद के पास जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। जिसका मामला उच्च न्यायालय इलाहाबाद खंडपीठ लखनऊ में विचाराधीन है। दिनांक 14.08.2022 को दोनों पक्षों के बीच जमीन की बात को लेकर विवाद हुआ था। सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक गोंडा आकाश तोमर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक परसपुर को निर्देशित किया गया था। जिसमे थाना परसपुर पुलिस ने 06 आरोपी अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा आज  दिनांक 17.08.2022 को  मु0अ0सं0-193/22, से संबंधित शेष 02 आरोपी अभियुक्तों - 01. मो0 इकबाल उर्फ राजू, 02. मो0 जमाल को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।


गिरफ्तार अभियुक्तगण-

01.  मो0 इकबाल उर्फ राजू पुत्र स्व0 लल्लन नि0 कस्बा परसपुर निकट बड़ी मस्जिद थाना परसपुर जनपद गोंडा।

02. मो0 जमाल पुत्र स्व0 लल्लन नि0 कस्बा परसपुर निकट बड़ी मस्जिद थाना परसपुर जनपद गोंडा।


पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-193/22, धारा 147,307 भादवि थाना परसपुर जनपद गोंडा।


गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 चंद्रसेन वर्मा मय टीम।

1 comment:

Unknown said...

मामले को नया रूप देना शुरू हो गया ये है सत्ता की चाल