Breaking







Aug 17, 2022

बलवा व जानलेवा हमला करने वाले के 3 लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार


गोण्डा - थाना नवाबगंज पुलिस ने बलवा व जानलेवा हमला करने के 03 आरोपी अभियुक्त 01. लालचंद्र यादव, 02. लालमनि, 03. लल्लू को गिरफ्तार कर अभियुक्त लालचंद्र यादव के कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तगणों ने बीते 15 अगस्त को अपने परिजनों के साथ मिलकर वादी नवमी लाल पुत्र तरामन नि0 पूरे अर्जुन तुलसीपुर मांझा थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा व उसके परिजनों को बलवा करते हुए मारा-पीटा तथा तमंचे से फायर कर जान से मारने का प्रयास किया गया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना नवाबगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. लालचंद्र यादव पुत्र उदयराज नि0 पूरे अर्जुन तुलसीपुर मांझा थाना नवाबगंज जनपद गोंडा।

02. लालमनि पुत्र उदयराज नि0 पूरे अर्जुन तुलसीपुर मांझा थाना नवाबगंज जनपद गोंडा।

03. लल्लू पुत्र उदयराज नि0 पूरे अर्जुन तुलसीपुर मांझा थाना नवाबगंज जनपद गोंडा।


पंजीकृत अभियोग-

01. मु0अ0सं0-313/22, धारा 147,148,149,307,352,323,504,506 भादवि थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

02. मु0अ0सं0-316/22, धारा 3/25 आर्म्स ऐक्ट थाना नवाबगंज जनपद गोंडा।


बरामदगी

01. 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस।


गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 धर्मवीर सिंह मय टीम।

No comments: